आगरा में विराजमान हुई इस बार बप्पा की भव्य प्रतिमा कुछ इस तरह है खास

in #agra2 years ago

Screenshot_2022-09-01-17-49-46-24.jpg

Agra: शहर में गणेश महोत्सव के मौके पर एक मिठाई कारोबारी ने चॉकलेट से प्रभु गणपति की प्रतिमा तैयार की है। यह प्रतिमा तीन फीट ऊंची और 80 किलोग्राम वजन की है जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। लोग इस चॉकलेट की प्रतिमा को देखकर आश्चर्यचकित लोगों का कहना है कि इस तरह की प्रतिमा उन्होंने पहले कभी नहीं देखी तो वही है चौक मालिक का कहना है कि चॉकलेट की गणेश जी की विसर्जन की गई है। इन्हें गणेश महोत्सव के 11 दिन 11वें दिन ठंडे दूध में विसर्जित किया जाएगा।

आगरा के नेहरू नगर में भगत हलवाई ने गणेश चतुर्थी के मौके पर चॉकलेट से गणपति की प्रतिमा तैयार की है। इस चॉकलेट की प्रतिमा को प्यार करने का उद्देश्य दुकान के मालिक यश भगत ने बताया कि हर वर्ष गणपति बप्पा के भक्त पीओपी की मूर्तियां घर लाते हैं और फिर नदियों में विसर्जित करते हैं। इससे नदियों में प्रदूषण फैलता है। गणेश भगवान की प्रतिमा का अनादर होता है।

इसलिए उनके मन में विचार आया कि इन दोनों परिस्थितियों में एक बेहतर गणपति का निर्माण किया जाए जिससे पर्यावरण को नुकसान भी ना हो और उनका विसर्जन भी अच्छे से हो सके। ऐसे में चॉकलेटी गणेश तैयार करने का विचार आया। उन्होंने बताया कि इस प्रतिमा को तैयार करने में एक हफ्ते का वक्त लगा। उन्होंने बताया कि 11वें दिन चॉकलेट की गणेश प्रतिमा को 200 लीटर ठंडे दूध में विसर्जित किया जाएगा। विसर्जन के बाद चॉकलेट तरल होकर पिघल जाएगी। इससे चॉकलेट शेक बनेगा। उस चॉकलेट शेक को बप्पा के भक्तों को प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा।