तिरंगा हाथों में लेकर सड़क पर निकले कलमकार

in #agra2 years ago

IMG-20220814-WA0001.jpg

आजादी के अमृत महोत्सव पर निकाली तिरंगा यात्रा

आगरा में कलमकारों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। एडीजी कार्यालय से यात्रा का शुभारंभ एडीजी जोन राजीव कृष्ण द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। एडीजी जोन ने आगरा के पत्रकारों के देशभक्ति के जज्बे को सलाम करते हुए उनकी प्रशंसा की।

आगरा के तमाम पत्रकारों ने शनिवार शाम चार बजे एडीजी कार्यालय से अटल चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों पर झूमते हुए पत्रकारों का समूह पुलिस लाइन से होते हुए एमजी रोड कलेक्ट्रेट चौराहे पहुंचा। यहां से देशभक्ति के नारे लगाते हुए कलमकारों का काफिला धौलपुर हाउस, डीएम आवास के सामने से होता हुआ प्रताप पुरा चैराहे से आगरा कैंट अटल चौक तक पहुंचा। पत्रकारों के साथ आम नागरिकों ने भी जुलूस में शामिल होकर आजादी के 75वें साल की खुशी नाचते गाते मनाई।

अटल चौक पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश कन्नौजिया द्वारा तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया और अटल चौक पर एक गोष्ठी के बाद यात्रा का समापन हुआ।