श्रावण माह के दूसरे सोमवार बल्केश्वर महादेव पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

in #agra2 years ago

IMG-20220725-WA0066.jpgआगरा
हमारे देश में शिवजी के अनेक प्रसिद्ध मंदिर हैं। ऐसा ही एक मंदिर आगरा में स्थित है, इसे बल्केश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है।
आगरा विजय नगर कॉलोनी निवासी डिम्पल सिंह विशेष जानकारी देते हुए बताया
कि इस मंदिर की खोज 600 साल पहले की गई।
घने जंगल में था ये मंदिर बल्केश्वर क्यों कहा जाता है?
IMG_20220725_110035.jpg
इसपर जानकारी देते हुए बताया कि जहां ये मंदिर स्थित है, वहां कभी बिल्व के घने जंगल थे। करीब 600 साल पहले जब इस जंगल की कटाई हुई तो लोगों को यहां शिवलिंग और मंदिर दिखाई दिया।

  • बिल्व पत्र के जंगल में होने की वजह से इसे बल्केश्वर महादेव मंदिर कहा जाता था। यमुना नदी के किनारे स्थित होने से इस मंदिर का महत्व काफी अधिक है।
  • बल्केश्वर मन्दिर का खास आकर्षण है शिवलिंग का अद्भुत श्रृंगार। यहां शिवलिंग को चंदन और केसर से सजाया जाता है।IMG_20220725_110022.jpg
  • मान्यता है कि अगर कोई भक्त लगातार 40 दिन मंदिर में दर्शन और पूजन करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
  • यमुना तट पर स्थित इस शिवालय की भव्यता निहारते ही बनती है। यहां पर सावन के सोमवारों को विशेष पूजा अर्चना की जाती है। भोले बाबा का भव्य श्रृंगार होता है।
    IMG_20220725_110102.jpg
  • बल्केश्वर महादेव मंदिर का प्राचीन नाम बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर है। इस शिवालय की मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से आता है, उसकी हर इच्छा पूरी होती है।
Sort:  

https://wortheum.news/@sumitgarg#
Please follow me and like my News 👆👆👆

Ok