आगरा के महिला थाने में मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से

in #agra2 years ago

आगरा
IMG-20220820-WA0047.jpg
महिला पुलिस कर्मियों ने बनाई रंगोली, बच्चों ने लड्डू गोपाल के लिए बनाए जंगल और पहाड़
महिला पुलिस थाने मे विशेष कार्यक्रम की तैयारियों में सुबह से ही सभी लगे रहे। महिला पुलिसकर्मी मेहमानों के बैठने, पूजा, भोजन, प्रसाद आदि की तैयारी में व्यस्त रहे। वहीं महिला पुलिसकर्मी थाने में लकड़ी के बुरादे को अलग-अलग रंग में रंग कर, उससे आकर्षक रंगोली बनाने तथा भगवान कृष्ण के जन्म स्थल की साज-सज्जा में लगी रहीं।
IMG-20220820-WA0048.jpg
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रबार को धूमधाम से मनाया गया। दिन भर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया। रात बारह बजते ही घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गईं
महिला पुलिसकर्मियों ने गोकुल में बजत है बधैया, नंद के घर जन्मे कन्हैया सहित अन्य सोहर गीत गाए
भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की तैैयारियां क्षेत्र में कई दिन से चल रही थीं। शुक्रवार को इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और वह दिन आ पहुंचा। भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर लोगों ने भजन कीर्तन करने के साथ-साथ प्रसाद वितरण भी किया।
महिला थाने मे महिलासिपाहियों ने अपने बच्चो को कृष्ण राधा की झांकियां सजाई गई थीं।आगरा की महिला थानाध्यक्ष रंजना सिहं की अगुवाई में थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी मनाई गई

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my news.🙏🏻🙏🏻