पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई

in #agra2 years ago

पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई

खैरागढ़ तहसील में पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।आज गांधी जयंती के मौके पर बसाई जगनर थाने में थानाध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई
गांधी जयंती के मौके पर जगनेर थाने में और बसाई जगनेर थाने में थानाध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों के साथ ध्वजारोहण कर महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई है। थाने में गांधी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार और ईश्वर तोमर ने पुलिस कर्मियों के साथ ही ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दी। और राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया।थानाध्यक्ष ने स्वयं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेते हुए पुलिसकर्मियों को भी कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई ।इस मौके पर थाने के सभी उपनिरीक्षक ,हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल ,महिला व पुरुष आरक्षी शामिल रहे।