दफ्तरी कर्मचारी पुरानी पैंशन की बहाली को लेकर शुरु की क्लम छोड़ हड़ताल

in #agitation2 years ago

दफ्तरी कर्मचारी पुरानी पैंशन की बहाली को लेकर शुरु की क्लम छोड़ हड़ताल
हड़ताल के दौरान काम-काज रखा बंद, सरकार के खिलाफ की धरना देकर नारेबाजी

IMG-20221010-WA0078(1).jpg

फिरोजपुर

पंजाब स्टेट मनिस्ट्रीयल सर्विस
यूनियन प्रदेश कमेटी के लिए फैसले अनुसार जिला फिरोजपुर के समूह क्लैरीकल
कर्मचारियों की तरफ से पुरानी पैंशन बहाली को लोकर आज से 15 अक्तूबर तक
क्लम छोड़ हड़ताल शुरु की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने सारा काम-काज बंद
रखा और सरकार के खिलाफ धरना देकर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को
संबोधित करते हुए मनोहर लाल जिला प्रधान, जगसीर सिंह भांगर, बलविन्द्र
सिंह सिधू, सोनू कश्यप, प्रदीप विनायक, ओम प्रकाश, विजय कुमार, डा.संदीप
कुमार ने कहा कि सरकार सभी कर्मचारियों पर पुरानी पैंशन स्कीम लागू करने
और उनकी अन्य मांगों को पूरा करने में आना-कानी कर रही है। जिसके चलते
कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा
कि सरकार से अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए दफ्तरी कर्मचारियों ने आज
से 15 अक्तूबर तक प्रदेश भर में क्लम छोड़ हड़ताल शुरु की है और वह सरकार
के खिलाफ पिट सियापा भी कर रहे है, तांकि अपनी आवाज को सरकार को कानों तक
पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों को
पूरा नहीं किया तो वह संघर्ष तेज करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की
होगी।