संतरा फसल उत्पादक कृषकों के प्रक्षेत्र का भ्रमण कर उपयोगी जानकारी किसानों को दी

in #agarmalwa2 years ago

IMG-20220509-WA0052.jpg

आगर-मालवा, 09 मई/ कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के निर्देशन में एक जिला एक उत्पाद के तहत चयनित फसल संतरा उत्पादक कृषकों के प्रक्षेत्र पर उप संचालक उद्यान, श्री सुरेश कुमार राठौर, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी मुकेश कुमार सैनी विकासखंड सुसनेर एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी आगर विकासखंड अशोक झंकारे ने गत दिवस विकासखण्ड सुसनेर के मोडी, जाख आदि ग्रामों में भ्रमण किया गया। जिले के अधिकांश कृषकों द्वारा मृग बहार की फसल ही ली जाती है। पिछले 02 वर्षो से असामयिक वर्षा एवं मौसम की प्रतिकूलता के कारण कृषकों को मृग बहार फल का उत्पादन अच्छे से प्राप्त नही हो पा रहा है। जिससे कृषको को आर्थिक नुकसान हो रहा है। कृषकों के आर्थिक नुकसान को कम करने हेतु जिले के संतरा उत्पादक कृषकों के प्रक्षेत्र पर भ्रमण कर अम्बिया बहार के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए अम्बिया बहार लेने के लिए पूर्व तैयारी खाद, उर्वरक प्रबंधन एवं कीट व्याधि नियंत्रण की विस्तृत जानकारी कृषकों को दी गई। साथ ही कृषकों को संतरा बगीचों में अम्बिया बहार से संबंधी आ रही समस्त समस्याओं का निराकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा संतरा फल उच्च गुणवत्तायुक्त का उत्पादन हेतु नवीन तकनीकी तथा सिंचाई पद्धती के बारे में कृषकों को जानकारी दी गई। साथ ही कृषकों को नये फलोद्यान लगाने हेतु विभाग में संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए संतरा बगीचों से कम लागत में अधिक आय होने संबंधी फायदे के बारे में अवगत कराया गया तथा कृषक अपने संतरा बगीचों को नही काटने के संबंध में समझाईश दी गई।
भ्रमण के दौरान ग्राम मोडी के कृषक गोपाल पिता महेश पाटीदार द्वारा बताया गया की मेरे द्वारा वर्ष 2021-22 में उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के संपर्क में आकर तकनीकी मार्गदर्शन में 0.500 हैक्टेयर की संतरा की अच्छी खेती कर उच्च गुणवत्ता युक्त 200 क्विंटल संतरा उत्पादन कर लगभग छः लाख रुपए की आय प्राप्त की। संबंधित कृषक द्वारा जिले के संतरा उत्पादक कृषकों को संदेश देते हुए बताया गया की कृषक भाई अपने संतरा बगीचों को नहीं काटे साथ ही नया संतरा फलोद्यान लगाने हेतु जिले के कृषकों को प्रेरित किया गया।