मध्यप्रदेश सबजूनियर हॉकी टीम में आगर जिले के रघुवीर यादव का चयन
चयनित होने वाले जिले के पहले खिलाड़ी
आगर मालवा, 7 मई। आगर मालवा जिले के हॉकी के खिलाडी रघुवीर यादव का मध्यप्रदेश की सबजूनियर हॉकी टीम में चयन हुआ |रघुवीर आगर जिले से हॉकी टीम में चयनित होने वाले पहले खिलाड़ी हैं|
कोच कुंदन पटेल ने बताया कि मार्च माह में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया जबलपुर में आयोजित की गई थी| उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आगर जिले की हॉकी टीम से हॉकी खिलाड़ी रघुवीर यादव का चयन हुआ है| उन्होंने बताया कि 4 मई से 15 मई तक 12वी हॉकी इंडिया सबजूनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है| जिसमें जिले की टीम से रघुवीर यादव मध्यप्रदेश की टीम के लिए खेलेंगे|
रघुवीर के चयन पर जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा, एसपी राकेश कुमार सगर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी शक्ति राउत एवं रघुवीर के कोच कुंदन पटेल ने रघुवीर को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की|
राहुल जी अपना नंबर व्हाट्सएप करिये 9479858242 पर