अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर अपने विद्यार्थियों ने ली शपथ

in #agarmalwa2 years ago

IMG-20220628-WA0006.jpg

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर अपने विद्यार्थियों ने ली शपथ, अभियान की सफलता संकल्प के साथ विचार प्रस्तुत किए
आगर-मालवा, 27 जून/ शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय,आगर मालवा में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर प्राचार्य डॉ रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में गूगल मीट एप पर ऑनलाइन माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रेखा कौशल ,हिंदी विभाग द्वारा किया गया।।सर्वप्रथम विद्यार्थियों का स्वागत अभिवादन किया गया। प्राचार्य डॉ. रेखा गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त किया तत्पश्चात नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करने की अपील के साथ शपथ ग्रहण कराई गई।
प्राचार्य रेखा गुप्ता ने नशा मुक्ति हेतु अपना संदेश देते हुए इस विषय पर विचार व्यक्त करने हेतु कार्यक्रम में सम्मिलित महविधालय के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया।विद्यार्थियों ने बहुत ही प्रभावशाली तरीके से अपने विचार रखे।।जिनमें दयाराम मेघवाल ने प्राचीन और नवीन अतिथि सत्कार की परंपरा की को बुराइयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अथिति सत्कार में नशा करने हेतु जो वस्तुएं उपयोग में लाई जाती हैं उस पर प्रतिबंध हो। ऐसी प्रथा को सख्ती से बंद करना होगा। भारत सोंधिया ने नशा मुक्ति निवारण हेतु योग आसन की प्रस्तुति दी और साथ ही आयुर्वेदिक दवाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया की नशे की लत से कैसे मुक्त हुआ जा सकता है।इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए ।जो भी व्यक्ति नशे का आदि है और हमसे संपर्क में है तो उसे इस आदत से मुक्त कराने हेतु प्रयास करें ।उमा व्यास ने नशेखोरी के नुकसान बताते हुए नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने में सहयोग की बात कही।छात्रा पूजा ने भी नशे से होने वाले नुकसान को बताते हुए परिवार से दूर करने हेतु सुझाव दिए।
आरती और रानी कुंवर ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि नशे के आदि लोग पूरे परिवार अपितु अपने आस पास का वातावरण भी दूषित करते हैं।पारिवारिक कलह और बच्चों के पालन में समस्या का सामना करना पड़ता है।।अपने विचार रखते हुए इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। छात्र ने भी नितिन अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रा रूखमा ने कविता के माध्यम से अपनी बात रखी। डॉ रेखा कौशल द्वारा प्राचार्य एवम सभी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।