तेल माफियाओं पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो करोड़ उन्नासी लाख की सम्पत्ति कुर्क

in #agara2 years ago

75d2fb8b-0c9d-4a07-83c0-5c17c5bf2b34.jpg

आगरा।।
आगरा में पुलिस प्रशासन ने तेल माफिया बाप- बेटों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने आज सोमवार को नकली मोबिल आयल का कारोबार करने वाले बाप- बेटों की 2 करोड़ 79 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया।

आगरा में आज पुलिस प्रशासन द्वारा थाना छत्ता क्षेत्र अंतर्गत पंडित पातीराम गली निवासी तेल माफिया मेहराजुद्दीन उर्फ मेराज और उसके बेटों शानू और निक्की के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बाप-बेटों के तीन मकानों, नौ बैंक खातों और पांच दोपहिया वाहनों को जब्त कर कुर्क कर दिया। जानकारी के अनुसार मेहराजुद्दीन अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर पिछले कई सालों से आगरा में मनोज ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली मोबिल ऑयल बनाने का काम कर रहा था। इसके साथ ही उसके खिलाफ एत्माद्दौला और छत्ता थाना में धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। जिसके पश्चात आज जिलाधिकारी के आदेश पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

आगरा में पिछले एक साल से पुलिस प्रशासन द्वारा तेल माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। इससे पहले छत्ता थाना क्षेत्र में नकली मोबिल ऑयल माफिया सारिक अहमद और उसके भाई सनी अहमद की 3.5 करोड़ की संपत्ति को पुलिस प्रशासन द्वारा कुर्क कर दिया गया था। आगरा में पुलिस द्वारा नकली मोबिल आयल माफियाओं के खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे दर्ज किये जा चुके हैं, जिसके बाद आज इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।