मत्स्य पालन का प्रशिक्षण लेने के लिए खगड़िया से मत्स्य पालक रवाना

in #adminstration2 years ago

खगड़िया। खगड़िया से मत्स्य पालन का प्रशिक्षण लेने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों के 30 मत्स्य पालक पटना रवाना हुए हैं। इसकी जानकारी देते हुए जिला मत्स्य पदाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि यह सभी मत्स्य पालक पटना के मीठापुर मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र में 6 दिनों का प्रशिक्षण लेंगे। इस प्रशिक्षण के लिए विभिन्न प्रखंडों से पशुपालकों का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में मत्स्य पालन को और बेहतर बनाने को लेकर नियमित अंतराल पर प्रशिक्षण दिया। जा रहा है। इसी कड़ी में मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। इस दौरान मत्स्य पालन के अलावा मत्स्य प्रसार पदाधिकारी नवीन कुमार, आशुतोष कुमार, एफडीओ सिमरन, रोजी, कीर्ति श्रीवास्तव, गौरव कुमार, संजय कुमार मौजूद थे।