मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ गौआश्रय स्थल के सम्बन्ध में की बैठक

IMG-20220617-WA0033.jpg

मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी द्वारा उदयन सभागार में गौआश्रय स्थल के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कि।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष भूसा दान के कार्य में प्रगति लाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने सभी पशु चिकित्साधिकारियों को भी आमजन से अपील कर भूसा दान कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि गौशालाओं का नियमित रूप से निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किया जाय। उन्होने कहा कि किसी भी गौशाला के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत न आने पाये। बैठक में जिलापूर्ति अधिकारी अमित तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं सभी खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।