डेरापुर व्यापार मंडल के अनुपम अध्यक्ष तो विनोद बने महामंत्री

in #adhyaksh2 years ago

डेरापुर कस्बे में उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त मंत्री की अध्यक्षता में डेरापुर कस्बे के व्यापार मंडल का गठन किया गया। इसमें अनुपम तिवारी अध्यक्ष व विनोद श्रीवास्तव को महामंत्री चयनित किया गया।

08_04_2022-07akb_2_07042022_311-c-2_22608867_3454.jpg![08_04_2022-07akb_2_07042022_311-c-2_22608867_3454.jpg]डेरापुर कस्बे में एक गेस्ट हाउस में उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त मंत्री श्याम मोहन दुबे की अध्यक्षता में डेरापुर कस्बे के व्यापार मंडल कमेटी का चयन किया गया। सर्वसम्मति से अनुपम तिवारी ऊर्फ सोमिल को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सगीर अहमद, महामंत्री विनोद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनूप द्विवेदी का चयन किया गया। व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त मंत्री श्याम मोहन दुबे ने व्यापारियों को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कस्बे के आम जनमानस की जनसमस्याओं में व्यापार मंडल को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर लोगों की समस्याओं को दूर कराने में सहयोग प्रदान करने की अपील की। इस मौके पर जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री, व्यापारी पीयूष चतुर्वेदी, ओमप्रकाश कमल, गंगा सिंह ,अंकित अग्निहोत्री, जगदीश तिवारी, अनिल दुबे, धीरू चौबे, नफीस अंसारी ,निजाम सलमानी, राजू गुप्ता, रामकुमार गुप्ता ,फिरोज शाह रहे।