सड़क हादसे में 2 भोपाल निवासी की मौत।

in #accxident2 years ago

Screenshot_2022-09-02-21-16-54-89_a71c66a550bc09ef2792e9ddf4b16f7a.jpg

भोपाल की मेस संचालिका और उनके भतीजे की शुक्रवार को पांढुर्णा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में मेस संचालिका छाया कराले (32) और भतीजे विशाल पिता भास्कर बाबुलकर (22) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गौतम नगर बी-42 चेतक ब्रिज के पास रहने वाली छाया कराले मेस संचालित करती थीं। शुक्रवार को सुबह छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में उनकी मां का निधन हो गया था। सुबह 11 बजे वह मां के अंत्येष्टि में शामिल होने भतीजे के विशाल बाबुलकर के साथ छिंदवाड़ा के लिए रवाना हुईं, लेकिन मबारा टोल के पास कार अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में चल रहे ट्राले में जा घुसी। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गाड़ी पूरी तरह पिचक गई। शव निकालने के लिए पुलिस को गाड़ी के गेट की बाडी को कटर से कटवाना पड़ा। तब कहीं शव निकाले जा सके। हादसा शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुआ। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार पूरी तरह से पिचक गई। दोनों को कार का गेट काटकर बाहर निकालना पड़ा। हालांकि जिस समय इन्हें कार से बाहर निकाला था, उस समय महिला की सांस चल रही थी, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्राॅले का चालक मौके से फरार हो गया।

शुक्रवार सुबह पांढुर्णा के संतोषी माता वार्ड निवासी सुबा बांबल (80) का निधन हो गया। इनका पुत्र भास्कर बांबल कुछ सालों पहले तक पांढुर्णा में रहता था, पर अब अपने परिवार के साथ जिला सिवनी में रहता है। भास्कर का पुत्र विशाल उनकी बहन छाया पति विनोद कराले के पास भोपाल में रहकर अपनी शिक्षा पूरी कर रहा था। सुबा बांबल की अंतिम संस्कार विधि में शामिल होने के लिए जिला सिवनी से भास्कर पहले ही पांढुर्णा पहुंच चुके थे। छाया और विशाल कार से पांढुर्णा आ रहे थे, इन दोनों से परिजन लगातार बातचीत कर रहे थे, लेकिन अचानक कार और ट्रक की जोरदार भिड़त हो गई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार होना सामने आया है। इधर, गौतम नगर में रह रहे छाया के पति विनोद को इतना ही पता ही है कि पत्नी सड़क हादसे में घायल हो गई है। बच्चों को अभी जानकारी नहीं है। दुर्घटना के कुछ देर बाद इन्हें पांढुर्णा अस्पताल लाया गया, इस दुर्घटना में पुलिस ने मामले शव परीक्षण कर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। इस घटना से शहर में शोक की लहर छाई है।