मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

in #accident2 years ago

फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गांव बलीपुर भगवंत उलियापुर निवासी अंकित यादव (26) बैंक मित्र था। वह रविवार रात साढ़े आठ बजे बाइक से किसी काम से शमसाबाद जा रहा था। फैजबाग-शमसाबाद मार्ग पर मुरैठी गांव के एक ई-रिक्शे ने टक्कर मार दी।

इससे अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शमसाबाद सीएचसी ले जाया गया। वहां से देर रात लोहिया अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आधी रात के बाद परिजनों को सूचना हुई, तो कोहराम मच गया। वह दो भाइयों में बड़ा था। मां मीना देवी, बहन प्रियंका और सनम का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sort:  

Please like my news sir