अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत व दो घायल

in #accident2 years ago

खगड़िया। जिले में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। वही दो लोग घायल हो गए। दुर्गापुर गांव के पास एनएच 31 के पास रविवार की देर साम सड़क हादसा में एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के मुरलीगंज बाजार निवासी प्रदीप गोस्वामी के 28 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार बताया जा रहा है। जबकि घायल मानसी थाना क्षेत्र के खुटिया गांव के आनंदी साह के 40 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांवं के कल्लर टोला के विशुनदेव यादव के 15 वर्षीय पुत्र चंदन यादव बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनीष कुमार व अपने कपड़े की दुकान का स्टाफ रमेश कुमार के साथ बेगूसराय किसी काम से गया हुआ था। वहीं वापस लौटने के क्रम में दुर्गापुर एनएच 31 के पास चंदन यादव सड़क पार कर रहा था। उसी समय बाइक सवार मनीष कुमार की बाइक के धक्के से चंदन यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मनीष कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आस पास के ग्रामीणों ने आनन फानन में घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा चंदन व मृतक के स्टाफ रमेश का इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल देखा गया। थानाध्यक्ष रतेश कुमार रतन ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर घटना की जांच की जा रही है।
कटिहार बरौनी रेलखंड के पसराहा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान झंझरा गांव निवासी 67 वर्षीय प्रकाश साह के रूप में हुई है। रेलकर्मी द्वारा इसकी सूचना महेशखूंट जीआरपी को दी गई। जीआरपी थाना प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले सदर अस्पताल खगड़िया में पोस्मार्टम कराया गया। इधर थानाध्यक्ष सुदामा राम ने बताया कि पोस्टमार्टम बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।