बाइक व ई रिक्सा के टक्कर में युवक जख्मी, छात्र भी हुए घायल

in #accident2 years ago

खगड़िया। चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के कोसी कॉलेज के निकट बाइक व ई रिक्सा के टक्कर में बाइक सवार व चार बच्चे जख्मी हो गए। बताया जाता है कि परमानंदपुर की ओर से ई रिक्सा आ रहा था। जबकि विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक सन्हौली निवासी बिपिन सिंह के पुत्र साजन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि ई रिक्सा पर सवार बच्चे सड़क पर गिर गए। हालांकि बच्चों को हल्की चोंटें आई है। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। बतायाजाता है कि जैसे ही दुर्घटना हुई। इसके बाद युवक वहीं बेहोश हो गया। उसे आनन फानन में सदरअस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने : सड़क दुर्घटना के बाद सीसीटीवी फु टेज भी सामने आया है। जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। बाइक सवार ने ई रिक्सा में जबरदस्त ठोकर मारी है। हालांकि ई रिक्सा चालक भी सड़क के दाहिने छोड़ में चल रहा था जिसके कारण तेज रफ्तार में बाइक से जा रहे युवक जबतक कुछ समझ पाता तबतक वह ठोकर मार चुका था। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति घटनास्थल पर रही।