गुवाहाटी जा रही फ्लाइट में हादसा-टूटी प्लेन की विंडशील्ड,

in #accident2 years ago

नई दिल्ली/दिल्ली से चलकर गुवाहाटी जा रही गो फर्स्ट की फ्लाइट के साथ हुए हादसे में फ्लाइट की विंडशील्ड टूट गई है। जिसके चलते विमान को जयपुर डायवर्ट किया गया है। 2 दिनों के भीतर गो फर्स्ट के विमान में तकनीकी खराबी के चलते हुई यह तीसरी घटना है।

बुधवार को गो फर्स्ट की दिल्ली से चलकर गुवाहाटी जा रही फ्लाइट की विंडशील्ड हवा में ही टूट गई है। डीजीसीए के अधिकारियों के मुताबिक अब विमान को सुरक्षा कारणों के चलते जयपुर डायवर्ट किया गया है। गो फर्स्ट की फ्लाइट का विंडशील्ड टूटने का यह हादसा उस समय हुआ जब प्लेन राजधानी दिल्ली से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर गुवाहाटी के लिए रवाना हुआ था।

विमान की विंडशील्ड में दरार आने का पता लगने के बाद फ्लाइट को दिल्ली ले जाने का फैसला लिया गया। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से विंडशील्ड टूटे विमान की लैंडिंग जयपुर में कराई गई है।

इससे पहले भी दो दिनों में विमान में तकनीकी खराबी आने की दो घटनाएं हो चुकी हैं। गो फर्स्ट के विमान में चलते चलते तकनीकी खराबी आने की आज तीसरी घटना हुई है।

नीरज मिश्रा रिपोर्ट,

IMG_20220720_202613.jpg