ई-रिक्शा की टक्कर से मासूम की मौत, गांव में मचा कोहराम

in #accident2 years ago

IMG_20220725_150240.jpg

ग्रामसभा ब्रह्मा वली के मजरा मूड़ा गांव के पास हुआ हादसा

Lalu trivedi महोली सीतापुर रविवार को राजघाट से जो गोला जा रही कंवर यात्रा को देखने गया था। मासूम अचानक हुए हादसे में मासूम की मौत के बाद घर में पसरा मातम
सुबह के आठ बजे के करीब मूड़ा गांव का सात वर्षीय मासूम कांवड़ यात्रियों को बड़ागांव रोड से गुजरते देख रहा था। उसी समय ई रिक्शा चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली लाया गया। जहां चिकित्साधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मूड़ा गांव निवासी नागेश पुत्र महेश्वर उम्र 7 वर्ष बड़ागांव रोड से गुजर रही कांवड़ यात्रा को देखने गया था। गांव के पास बड़ागांव रोड के किनारे खड़ा था। उसी दौरान अनियंत्रित ई रिक्शा चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी। कि नागेश उछल कर दूर जा गिरा। अचानक हुए इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक अपना ई रिक्शा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी। अचानक हुए हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। नागेश के हादसे की सूचना पाकर उसकी माँ सरपट अस्पताल दौड़ी चली आयी और उसे गले से लगा लिया। अपने जिगर के टुकड़े की मौत की पुष्टि होने के बाद रो-रो कर विलाप करने लगी। उसकी आंख से बहते आंसू थमने का नाम नही ले रहे थे। मासूम बेटे की मौत का सदमा महेसुर बर्दास्त नही कर पा रहा था। आंखों से बहते आंसू उसके ह्रदय की पीड़ा को बयां कर रहे थे।

Sort:  

https://wortheum.news/@sumitgarg#
Please follow me and like my News 👆👆👆