दिल्ली में लाहौरी गेट एरिया में एक घर की छत गिरने से करीब 9 लोग दब गए

in #accident2 years ago

दिल्ली में लाहौरी गेट एरिया में एक घर की छत गिरने से करीब 9 लोग दब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। मलबे में फंसे लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य चलाया गया। छत गिरने के बाद मलबे में दबे पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बाहर निकाले गए घायल लोगों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया। दिल्ली फायर सर्विस की तरफ से बताया गया कि बचाव अभियान जारी है।
delhi-building-collapsed-94745394.jpg