नशे में धुत कार चला रही महिला ने बाइक सवार रैपिडो राइडर को कुचला

in #accident2 years ago

दिल्ली: ईस्ट दिल्ली के कल्याणपुरी में शुक्रवार रात नशे में धुत कार चला रही महिला ने बाइक सवार रैपिडो राइडर अभिषेक कपूर (28) को कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई। आरोपी महिला ने कार लेकर फरार होने का कोशिश की, लेकिन एक कैब ड्राइवर ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी महिला सुनीता (35) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। अभिषेक परिवार के साथ लक्ष्मी नगर इलाके में रहते थे। फैमिली में माता-पिता के अलावा, पत्नी प्रिया और डेढ़ साल की बेटी है। अभिषेक कुछ महीने से रैपिडो बाइक राइडर का काम कर रहे थे। वो शुक्रवार को दिन में काम पर निकले थे। रात 10ः30 बजे तक वापस नहीं लौटे तो परिजन कॉल करने लगे, जो पिक नहीं हुए। देर रात 1ः00 बजे पुलिस ने हादसे की सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि हादसा ईस्ट विनोद नगर एनएच-9 पर जल बोर्ड दफ्तर के पास हुआ।
delhi-accident-news-93978328.jpg
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि सुनीता कनॉट प्लेस स्थित एक फाइनैंस कंपनी में काम करती हैं। वो परिवार के साथ गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहती हैं। शुक्रवार रात को वो ऑफिस से पार्टी करके लौट रही थी। इस दौरान अभिषेक को टक्कर मार दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसे जमानत पर छोड़ दिया गया। शराब पीकर कार चलाने वाली महिला को बेल मिलने पर मृतक के परिजनों ने ऐतराज जताया है।