दर्दनाक हादसा: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा,उपचार के दौरान मौत,3 वर्ष पहले हुई थी शादी

in #accident2 years ago

20220506_005937.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली अतरौली क्षेत्र के गांव सहनोल निवासी 26 वर्षीय किशोरीलाल पुत्र लक्ष्मण सिंह देर शाम बाइक द्वारा किसी काम से अतरौली के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव गदाईपुर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने किशोरी लाल की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें किशोरीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देख स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और किशोरी लाल के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल किशोरीलाल को दीनदयाल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने कुछ देर उपचार के बाद किशोरी लाल को मृत घोषित कर दिया।

घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक की शादी 3 वर्ष पूर्व हुई थी और उस पर डेढ़ साल की एक बेटी है मृतक पूरे भरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी।

Sort:  

मैने आपको फॉलो कर लिया है आप भी कर लो

मैने आपकी सभी खबर लाइक कर दी है आप भी कर दो