राष्ट्रपति की उम्मीदवार का बीके संस्थान से रहा जुड़ाव

in #aburoad2 years ago

आबूरोड। देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार आदिवासी महिला व झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मूर्मू का अध्यात्म की
अलख जगा रही ब्रह्माकुमारी संस्थान से गहरा जुड़ाव है। वर्ष 2009 से
मुर्मू संस्थान से जुड़ी। उन्हें ब्रह्माकुमारी बहनो ने उन्हें राजयोग मैडिटेशन 9ABROP2.jpgसिखाया था। मुर्मू की अध्यात्म व मैडिटेशन में बहुत रुचि है। वह आध्यात्मिक ज्ञान व मैडिटेशन के लिए राज्यपाल रहते दो बार व इसके
पहले भी कई बार ब्रह्माकुमारीज संस्थान के राजस्थान माउंट आबू स्थित मुख्यालय में आती रही है। उन्हें मौका मिलता है वह देश के अलग-अलग राज्यों में फैले संस्थान के सेंटर्स में लगातार जाती रही है। मुर्मू
का कहना है की राजयोग मैडिटेशन व संस्था के ज्ञान ने उनके जीवन में
सकारातमक परिवर्तन लाने में बहुत मदद की है। मुर्मू ने कई कार्यक्रमों
में आध्यात्मिकता के जरिए विश्व परिवर्तन के संस्थान के प्रयासों की कई बार खुले मन से प्रशंसा की है। मुर्मू के राष्ट्रपति पद की उम्मींदवार
बनने से संस्थान के मुख्यालय व सदस्यों में उत्साह का माहौल है।
ब्रह्माकुमारीज संस्थान के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय ने फोन कर
उन्हें बधाई दी। उनकी सफलता की कामना की है।

Sort:  

Good job