अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

in #aburoad2 years ago

आबूरोड। शहर में अलग.अलग स्थानों पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए आबूरोड राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां उनका उपचार शुरू किया गया।सूचना पर सदर पुलिसमौके पर पहुंची। मानपुर में जैन मंदिर के पास बुधवार रात को बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। जिससे वह घायल हो गया।घायल आवल निवासी मुकेश पुत्र सोमाराम प्रजापत को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। साथ ही गिरवर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरवर निवासी पिथाराम
गरासिया घायल हो गया। जिसे IMG-20220622-WA0580.jpgउपचार के लिए राजकीय चिकित्सा ले जाया गया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों से दुर्घटना के मामले में जानकारी ली। आवश्यक कार्रवाई को अंजाम दिया।

Sort:  

दुखद