गागिन देवी मंदिर में वर्षगांठ पर होगा रामचरित मानस लगेगा 56 भोग

in #aastha2 years ago

औरैया| जिले के विकास खण्ड बिधूना के चिरकुआ गांव में श्री रामचरितमानस अखंड पाठ एवं गौ माता छप्पन भोग का 10 जून शुक्रवार को गागिन देवी मंदिर में वर्षगांठ IMG-20220609-WA0000.jpgआयोजन के लिए आयोजकों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है| कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पूर्व प्रधान रमाकांत तिवारी निवासी चिरकुआं ने कहा की प्राचीन गांगिन देवी मंदिर में 2021 को भगवती पूर्णागिरी, भगवान गणेश ,कार्तिक जी व भैरव बाबा की अनेक मंत्रोच्चार द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की गई थी| इन सभी देवी देवताओं की वर्षगांठ के उपलक्ष में श्री रामचरितमानस अखंड पाठ गौ माता को छप्पन भोग का आयोजन होना सुनिश्चित किया गया है जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है| उन्होंने कहा कि विशिष्ट अतिथियों सहित क्षेत्र के लोगों को आयोजन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं|कहा 10 जून शुक्रवार की शाम 5:00 बजे से गौ माताओं को छप्पन भोग एंव भंडारे में प्रसाद वितरण काआयोजन किया गया है |उन्होंने कहा कि मोनी बाबा महन्त बलराम दास जी महाराज के द्वारा देवी देवताओं को विधि विधान से पूजा पाठ किया जा रहा है| इस अवसर पर शशिकांत तिवारी,एडवोकेट रवि कांत तिवारी, अवधेश तिवारी, आर्यन तिवारी तिवारी, विपिन भदोरिया, एडवोकेट राजेश तिवारी आदि भारी संख्या में श्रद्दालु मौजूद थे|आयोजक रमाकांत तिवारी ने लोगों से आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया है।