जेसीआई क्वीन ऑफ़ झांसी ने आसरा एनजीओ की अध्यक्ष पूजा शर्मा को किया सम्मानित

in #aasra2 months ago

1000313814.jpg

झांसी। जेसीआई क्वीन ऑफ झांसी द्वारा बुंदेलखंड प्राईड होटल में चल रहे परंपरा एग्जीबिशन में आसरा एनजीओ की अध्यक्ष पूजा शर्मा को सम्मानित किया।

1000313815.jpg

आपको बता दें कि आसरा एनजीओ की अध्यक्ष पूजा शर्मा को सामाजिक कार्यों व कई लोगों की मदद एवं क्षेत्र में किए गए नि:शुल्क समाजसेवा महिला व गरीबों की मदद करना जैसे कई कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

1000313821.jpg

इस दौरान अध्यक्ष पूजा शर्मा ने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा की यह सम्मान समाज के प्रति जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। इसी के साथ ही जेसीआई क्वीन ऑफ़ झांसी के अलावा एग्जीबिशन में मौजूद लोगों ने पूजा शर्मा की भूरी भूरी प्रशंसा की।