दिल्ली राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में 20 उम्मीदवार मैदान में उतरे

in #aap2 years ago

नई दिल्ली ,राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में 6 जून को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है | 6 जून तक राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में 20 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए नामांकन भरा है| जिसमें भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी राजेश भाटिया, आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी दुर्गेश पाठक , कांग्रेस से प्रत्याशी प्रेमलता व कई स्वतंत्र उम्मीदवारों ने इस उपचुनाव में भाग्य आजमाने के लिए पर्चा दाखिल किया है | दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार कुल 20 प्रत्याशियों ने 30 से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए हैं| इसमें कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक पर्चा दाखिल किया है| जिनकी स्कूटनी की जाएगी और बाकी पर्चे निरस्त किए जाएंगे|

नामांकन में दिए गए हलफनामें के अनुसार प्रत्याशियों की संपत्ति का ब्यौरा-
SAVE_20220625_194240.jpg

हलफनामें की मानें तो राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक सालाना 4.17 लाख रुपए कमाते हैं| उनके पास वर्तमान में मात्र बीस हजार रूपए नगद और अलग-अलग बैंक खातों में 6.77 लाख रुपए जमा हैं| आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है | उनके पास न तो अपना घर है और न ही अपना कोई चार पहिया वाहन है |उनकी कोई देनदारी भी नहीं है|

भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राजेश भाटिया करोड़पति-

SAVE_20220625_194451.jpg

हलफनामें के अनुसार राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश भाटिया के पास करोड़ों की संपत्ति है |उनके पास 15 करोड़ की अचल संपत्ति है और दो करोड़ 8 लाख रुपए की चल संपत्ति है | वह अलग-अलग जगहों पर व्यवसाय करते हैं| हालांकि उनकी आय उनकी पत्नी के मुकाबले कम हो गई है| उनके अनुसार इस वित्तीय वर्ष में उनकी पत्नी की आय उनसे अधिक है|
SAVE_20220625_194505.jpg

कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता के अनुसार उनके और उनके पति के पास दो लाख रुपए नगद हैं और दोनों पति-पत्नी के पास लगभग 11लाख की चल संपत्ति है| वहीं आज के दौर में कांग्रेस प्रत्याशी के पास ट्वीटर ,इंस्टाग्राम जैसे प्रमुख सोशल मीडिया अकाउंट भी नहीं है|