वृक्षारोपण अभियान में आगे आई आम आदमी पार्टी, पेड़ो को सुरक्षित रखने की मांग।

in #aap2 years ago

वृक्षारोपण अभियान में आगे आई आम आदमी पार्टी, पेड़ो को सुरक्षित रखने की मांग।IMG-20220713-WA0006.jpg

आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ो महिलाओ ने ली सदस्यता।IMG-20220713-WA0003.jpg

संतकबीरनगर- आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा धनघटा विधानसभा के पौली ब्लॉक के मोहम्मदपुर गांव में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला संगठन प्रभारी सुबोध चंद्र यादव व् जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने की। जिला संगठन निर्माण प्रभारी सुबोध्य चन्द्र यादव ने सैकड़ो ग्रामीण किसानों और महिलाओं को पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताया और उनको आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
वहीं जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने सबको संबोधित करते हुए गांव को हरा-भरा बनाने पर जोर दिया, उन्होंने कहा जैसे-जैसे हमारा परिवार बढ़ता है वैसे ही हमे भी पेड़-पौधों को लगाकर धरती को अभिसिंचित करने पर जोर देना चाहिए।
इसी क्रम में पूर्व जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को संदेश दिया कि हमारे द्वारा लगाया गया एक वृक्ष हमारे 10 पुत्रों के समान होता है।
उन्होंने भ्रस्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार राजधानी दिल्ली और पंजाब में 300 यूनिट बिजली, अच्छा स्वास्थ्य, अच्छी सरकारी शिक्षा, 1000₹ महिलाओं को रोजगार भत्ता, भ्रस्टाचार मुक्त सरकारी विभाग दे सकती है, तो उत्तर प्रदेश में ऐसा क्यो नही हो सकता।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम निवास मौर्य, राम वचन आज़ाद, शिव शंकर चौधरी, मो० शाहजहां एवं दिनेश निषाद के द्वारा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक बताया गया जिससे प्रभावित होकर वहां सैकड़ो ग्रामीणों और महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुबोध चंद्र यादव, बलवंत राय, रमेश चंद्र यादव, मुकेश निषाद, आलोक श्रीवास्तव, सबीना खातून, सरोज देवी, संगीता देवी, महजबीन, राम निवास मौर्य, अनीता सिंह, सुरभि निषाद, ज्योति वर्मा, राम वचन आज़ाद, शिव शंकर चौधरी, पिंटू गौण, आशीष सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहें।