आप की हैट्रिक से भाजपा-कांग्रेस क्लीनबोल्ड, केजरीवाल का जलवा कायम

in #aap2 years ago

आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 11,468 मतों से जीत हासिल कर परचम फहराया है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को शिकस्त दी है। राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) का जलवा कायम है। आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 11,468 मतों से जीत हासिल कर परचम फहराया है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को शिकस्त दी है। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमलता अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं। इस क्षेत्र से वर्ष 2020 में आप नेता राघव चड्ढा विधायक बने थे, लेकिन इस साल राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने विधायक पद से त्याग पत्र दे दिया था। आप ने इस क्षेत्र में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। आप की हैट्रिक से भाजपा और कांग्रेस क्लीनबोल्ड हो गई हैं।

रविवार सुबह पूसा स्थित आईटीआई में हुई मतगणना शुरू होने से लेकर परिणाम आने तक दुर्गेश पाठक ने 18 राउंड में बढ़त बनाए रखी। भाजपा उम्मीदवार पांच राउंड में ही उनकी बढ़त कम कर सके, लेकिन किसी भी राउंड में आगे नहीं निकल पाए। यहां तक भी भाजपा अपने गढ़ में भी आप से बढ़त बनाने में सफल नहीं हुई। भाटिया ने मतगणना के पहले पांच राउंड में कुछ टक्कर दी, लेकिन इसके बाद दुर्गेश पाठक की बढ़त निरंतर बढ़ती गई। अंत में उन्होंने दो राउंड में बढ़त कम की।

आप और कांग्रेस के वोट घटे, भाजपा के बढ़े
राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में दो साल पहले हुए चुनाव और अब उपचुनाव के मत प्रतिशत की तुलना करें तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वोट कम हुए हैं, जबकि भाजपा के वोटों में बढ़ोतरी हुई। वहीं, नोटा दबाने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। दो साल पहले आप नेता राघव चड्ढा को 57.05 फीसदी वोट मिले थे, जबकि अब 55.78 फीसदी मत मिले। कांग्रेस को इस बार 2.79 फीसदी और दो साल पहले 3.80 फीसदी वोट मिले थे। भाजपा को वर्ष 2020 में 37.70 फीसदी और इस बार 39.91 फीसदी वोट मिले। नोटा का बटन इस बार .76 फीसदी लोगों ने दबाया, जबकि दो साल पहले इनकी संख्या .45 फीसदी थी।

गंदी राजनीति को हराया और अच्छे काम को सराहा
राजेंद्र नगर के लोगों का दिल से आभार। दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं। यही हमें और मेहनत और सेवा करने की प्रेरणा देता है। लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा है। शुक्रिया राजेंद्र नगर, शुक्रिया दिल्ली...।tharagasha-pathaka_1656232433 (1).jpegdurgesh_pathak.jpgjashana-manata-aapa-karayakarata_1656231144.jpeg