आप किसान संगठन की सभी इकाईयां भंग, शेर प्रताप सिंह प्रदेश संयोजक नियुक्त

in #aap2 years ago

चंडीगढ़:आम आदमी पार्टी में संगठनात्मक बदलाव का दौर चल रहा है। पंचायत और जिला परिषद चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत किया जा रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को आम आदमी पार्टी किसान संगठन के प्रदेश संयोजक के पद पर शेर प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता के निर्देश पर संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़ ने किसान संगठन की सभी कार्यों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर किसान संगठन को विस्तार दिया जाएगा।