Lucknow, Political
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सीतापुर में तथाकथित साधू द्वारा महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी के शर्मनाक प्रकरण की जांच के लिये 15 अप्रैल 2022 को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल जाएगा। सीतापुर की घटना भारतीय संस्कृति को अपमानित करती है। लोकतंत्र एवं सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है।
प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री मनोज पाण्डेय (विधायक), नरेन्द्र वर्मा (पूर्व मंत्री), पवन पाण्डेय (पूर्व मंत्री अयोध्या), अनिल वर्मा (विधायक) तथा शशांक यादव (पूर्व एम.एल.सी.) शामिल है।