विधान शुभ मुहूर्त, क्या है इस बार धनतेरस में खास

in #gaurachauki2 years ago

IMG-20221020-WA0123.jpg

Dhanteras 2022 धनतेरस पर्व पर इस बार विशेष संयोग बन रहा है। धन वैभव ऐश्वर्य वृद्धि का संयोग धनतेरस पर इस बार त्रिपुष्कर, इंद्र योग का संयोग बन रहा है। जो धन वृद्धि के लिए बहुत शुभ माना गया है।

अशफाक आलम गौरा चौकी गोंडा
Oct 20. 2022

ज्योतिषाचार्य पवन तिवारी के अनुसार धनतेरस का त्योहार इस बार बेहद शुभ संयोग लेकर आ रहा है। धनतेरस दिवाली से दो दिन पहले मनाई जाती है। इसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं। धनतेरस पर देवताओं के वैद्य माने जाने वाले भगवान धनवंतरी की पूजा करते हैं। और प्रदोष काल में यम के नाम दीपदान किया जाता है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, वस्त्र, वाहन, भूमि, चल-अचल संपत्ति खरीदना शुभ माना जाता है। इन वस्तुओं की खरीदारी से संपन्नता और समृद्धि आती है। पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रही है। अगले दिन 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तिथि का समापन शाम 06 बजकर 03 मिनट पर होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में ही की जाती है। और त्रयोदशी तिथि 23 अक्टूबर को प्रदोष काल शुरू होने पर ही समाप्त हो रही है। ऐसे में धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। सरकार इस विशेष पर्व को आयुर्वेद दिवस के रूप में मना रही है।