K3G में शाहरुख के बेटे बने जिब्रान कर रहे हैं 'इश्क विश्क' सीक्वल से वापसी, रितिक की कजन का भी डेब्यू

शाहिद कपूर की डेब्यू फिल्म इश्क-विश्क के सीक्वल की घोषणा हो गई है। मूवी में जिब्रान खान बतौर हीरो डेब्यू कर रहे हैं। याद दिलाते चलें जिब्रान खान शाहरुख खान की फिल्म कभी खुशी कभी गम में उनके बेटे का रोल निभा चुके हैं। फिल्म 2001 में आई थी। अब करीब 20 साल बाद वह बतौर अडल्ट ऐक्टर डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म इश्क-विश्क 2003 में आई थी। इसमें शाहिद कपूर और अमृता राव थे। फिल्म के सीक्वल इश्क-विश्क रीबाउंड की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मूवी अगली साल रिलीज होगी।

जिब्रान ऐक्टर फिरोज खान के बेटे हैं। फिरोज ने महाभारत में अर्जुन का रोल निभाया था। जिब्रान फिल्म इश्क विश्क से पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। कास्ट का फर्स्ट लुक रिवील किया गया है। जिब्रान ने कैप्शन दिया है, सपने सच होते हैं।

इश्क विश्क के सीक्वल से रितिक रोशन की कजन और राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन डेब्यू कर कर रही हैं। रितिक पश्मीना की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। फिल्म में रोहित सराफ भी हैं। उन्हें डियर जिंदगी, मिसमैच्ड, द स्काई इज पिंक और लूडो में देखा गया है। साथ में थप्पड़, बरेली की बर्फी और तमाशा में नजर आईं नाइला ग्रेवाल हैं। ishq_vishk_sequel_1654176173.jpg