प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ाता है Shilpa Shetty द्वारा बताया ये योगासन, जानिए करने का तरीका

in #yoga2 years ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फिट बॉडी को देखकर उम्र का अनुमान लगाना मुश्किल है। फिट रहने के लिए एक्ट्रेस नियमित रूप से वर्कआउट के साथ अलग-अलग तरह के योग भी करती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार उन्हें अपने फिटनेस वीडियो पोस्ट करते देखा जाता है। वह अपने फॉलोअर्स को भी फिट रहने के लिए कई तरह योग करने की सलाह देती हैं।
उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि कुछ साल पहले सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस का शिकार होने पर खुद को ठीक करने के लिए योग ज्वाइन किया था। उनके अनुसार, सभी प्रकार के योग अभ्यास आपके शरीर को आंतरिक और बाहरी दोनों तरह से मजबूत और टोन अप करने में मदद करते हैं।
navbharat-times (6).jpg
47 साल की उम्र में वह एक हेल्दी रूटीन फॉलो करती हैं और बी टाउन की सबसे फिट रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इसमें वह उनकी बहन शमिता शेट्टी के साथ गत्यात्मक उत्तानपादासन या द राइज लेग पोज का अभ्यास करती दिखाई दे रही हैं।
इसे लेग रेज पोज भी कहते हैं। यह संस्कृत शब्दों से मिलकर बना है। उत्थान का अर्थ उठाया और पद का अर्थ पैरों से है। गत्यात्मक उत्तानपादासन तब होता है, जब आप अपने पैरों को हवा में ऊपर उठाते हुए इन्हें आगे और पीछे करते हैं।