गंगा में मिला हरदोई के बदमाश का शव

in #kannauj2 years ago

कन्नौज। गंगा नदी में शातिर बदमाश और उसके भतीजे का शव उतरता मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे लिया। परिजनों ने दोनों की हत्या कर शवों को फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।

सदर कोतवाली पुलिस को Screenshot_20220713-143508_Chrome.jpg दोपहर करीब दो बजे स्थानीय को सूचना मिली महादेवी गंगा घाट के पास दो शव उतराते हुए जा रहे है। प्रभारी आलोक कुमार दुबे मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। छानबीन के बाद पुलिस ने हरदोई जनपद के थाना बिलग्राम के गांव महादेवा निवासी लाल सिंह (28) और उसके भतीजे मटरू (19) के शव होने की पहचान की। सूचना पहुंचे संतराम और उसके बेटे कुलदीप ने रंजिश के चलते हत्या कर गंगा में शव फेंकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। लाल सिंह के खिलाफ बिलग्राम और सदर कोतवाली में कन्नौज में लूटपाट, अपहरण, चोरी आर्म्स एक्ट के कई मामलें दर्ज है। 30 अगस्त को लाल सिंह को हीरापुर्वा गांव में देखा गया था। सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

छत-विक्षत हालत में मिले शव
अपराधी चाचा और भतीजे का शव गंगा नदी में शव विक्षत की हालत में मिले है। मटरू का शव आधा है जबकि लाल सिंह के सिर में गोली और धारदार हथियारों के जख्मों के जैसे कई निशान है। पुलिस अब छानबीन कर रही है कि कहीं गैंगवार या फिर ग्रामीणों ने घेर कर दोनों की हत्या तो नहीं कर दी है।


कटरी इलाके में लाल सिंह की कायम थी दहशत
हरदोई और कन्नौज के कटरी इलाके में शातिर लाल सिंह की दहशत थी। सदर कोतवाली के भिम्मापुरवा और हीरापुर्वा में आतंक था। आठ माह पूर्व भिम्मापुरवा निवासी रामसुरेश का लाल सिंह ने अपहरण किया था, जबकि पांच माह पूर्व भिम्मापुर्वा गांव में रहने वाली एक युवती का भी उसने अपहरण किया था।