पीपी ज्वेलर्स पर बिना हालमार्क सोना बेचा जा रहा था।30 लाख का बिना हालमार्क का सोना जब्त कर लिया है।

in #ghaziabad2 years ago

गाजियाबाद:पीपी ज्वेलर्स के शोरूम पर बिना हालमार्क सोना बेचा जा रहा था। 30 लाख का बिना हालमार्क का सोना जब्त कर लिया है।
यह इंदिरापुरम का जाना-माना शोरूम है। लोग भरोसा कर इस शोरूम से आभूषण खरीदते हैं। शोरूम में प्रतिदिन लाखों रुपये का व्यापार होता है। यहां ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। ज्यादातर ग्राहकों को हालमार्क की जानकारी नहीं होती है। वह बस शोरूम पर भरोसा कर आभूषण खरीद रहे थे।
यह शोरूम वैभव खंड के कृष्णा अपरा शापिंग कांप्लेक्स जी नौ व 10 में है। बीआइएस को यहां पर मिलावटी सोना बेचने की शिकायत मिली थी। बीआइएस के संयुक्त निदेशक विक्रांत, उप निदेशक दिव्यांशु यादव, सहायक निदेशक हरिओम मीणा, विशाल कुमार, हरीश मीणा इंदिरापुरम पुलिस को साथ लेकर दोपहर दो बजे शोरूम में पहुंचे। शोरूम में काफी ग्राहक थे। शाम सात बजे तक दौरान शोरूम में सोने की जांच पड़ताल की गई।500 ग्राम के 34 आभूषण ऐसे पाए गए, जिन पर हालमार्क नहीं था। इनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये हैं। इस सोने को टीम ने जब्त कर लिया। इसके अलावा सात किलो सोने के आभूषण पर पुराना हालमार्क लगा था। इसकी कीमत लगभग चार करोड़ रुपये हैं।पुराना होने के कारण इनका असली या निकली हालमार्क होने की पहचान नहीं हो सकी है। ज्वेलर से पुराने हालमार्क को दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिस वजह से इस सोने को सील कर सर्राफ को दे दिया। जब तक इस सोने पर हालमार्क को दस्तावेज नहीं मिलते तब तक इसे बेच नहीं जा सकता है। शोरूम को सील नहीं किया है।
कैरेट से मतलब सोने की शुद्धता से है। सोने को 0 से 24 कैरेट के बीच मापा जाता है। 24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। वहीं, 22 कैरेट सोना 91 फीसदी शुद्ध होता है। हालांकि 22 कैरेट सोने में नौ प्रतिशत भाग दूसरे धातु का मिला होता है। 24 की बजाय 22 कैरेट का सोना ज्यादा टिकाऊ माना जाता है।22 कैरेट सोना आभूषण बनाने के लिए होता है। 22 कम कैरेट का सोना ज्यादा मिलावटी होता है। इसकी कीमत भी कम होती है। इसमें बहुत कम मात्रा में अन्य धातुओं को मिलाया जाता है। 24 कैरेट सोना नरम होता है। 24 कैरेट सोने की डेंसिटी भी कम होती है।इससे ज्वेलरी नहीं बनाई जा सकती है। यह आसानी से टूट जाता है। ज्यादातर 24 कैरेट के सोने का प्रयोग निवेश के लिए किया जाता है। जबकि 23 कैरेट सोना 95.8 प्रतिशत तक शुद्ध माना जाता है।pp-jewellers-vaibhav-khand-indirapuram-ghaziabad-jewellery-showrooms-diad9z8rhi.jpg