स्वसहायता समूह की महिलाओं ने रौपे पौधे

in #chiefminister2 years ago

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान

अनूपपुर। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के प्रथम दिवस 17 सितम्बर को जिलेभर में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा पौधरोपण का कार्य किया गया।
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से सम्बद्ध स्वसहायता समूह की महिलाओं ने फलदाय एवं छायादार पौधों का रोपण किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एनआरएलएम के जिला परियोजना प्रबंधक श्री शशांक प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत व्यापक रूप से पौधरोपण किया जायेगा।