तेज गर्मी में अचानक जमकर बरसे मेघ

in #dindori2 years ago (edited)

20220519_220437.jpg

डिंडौरी गोपालपुर क्षेत्र में जमकर हुई बरसात
20220519_220506.jpg
डिंडोरी, 19 मई 2022, जिले भर में तेज गर्मी का दौर जारी है और इस वर्ष क्षेत्र में पहले से बहुत अधिक गर्मी पड़ रही है। लोग परेशान है और मानसून आने का इंतजार कर रहे है। इस बीच गुरूवार की दोपहर लगभग 3 बजे करंजिया क्षेत्र के आसपास वन बहुल क्षेत्र में जमकर बादल बरसे।
जानकारी अनुसार क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ लगभग आधे घंटे तेज बारिश हुई और कहीं कहीं ओले भी गिरे। मिल रही जानकारी के अनुसार खारीडीह, गोपालपुर, मझगाव, चकमी, झनकी के आसपास के दर्जनों गांवों में जमकर बादल बरसे। तेज हवाओं से छोटे पेड़ और पौधे भी बड़ी संख्या में प्रभावित हुए है। वहीं लोगों ने बरसात के बाद फिलहाल गर्मी से राहत महसूस की है। लोगों की माने तो इस क्षेत्र में लोकल मानसून जल्दी आने की संभावना रहती है। जंगल अधिक होने के कारण समय से पहले ही मेघ मेहरवान हो जाते है और जिले के अन्य क्षेत्रों से अधिक बरसात इस क्षेत्र में होती है। यही वजह है कि आज गिरे पानी को स्थानीय लोगों ने बरसात आने का संकेत मानते हुए इसके बचाव के उपायों की शुरुआत कर दी है। मवेशियों की व्यवस्था, घरो के छानी छप्पर सुधारने की फ़िक्र लोगों को हो चली है वहीं गर्मी से लोगों को राहत मिली है

Sort:  

Nice