नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:हरियाणा ले जाकर किया दुष्कर्म

in #sikar2 years ago

नाबालिग को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग को भगाकर हरियाणा ले गया जहां पर अलग अलग जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी जब अपने गांव आया तो पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया है
हरियाणा ले जाकर किया दुष्कर्म

दादिया थाने में परिवादी ने 20 मई को मामला दर्ज करवाया कि उसकी नाबालिग भांजी को आरोपी अशोक कुमार बहला फुसलाक अपने साथ ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने नाबालिग को हरियाणा के चरखी दादरी से बरामद कर लिया। वहीं आरोपी अशोक वहां से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को बाल कल्याण समिति के सामने बयान मेडिकल करवाकर परिजनों को सौंप दिया
गांव आने पर पकड़ा गया आरोपी

थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार नाबालिग को हरियाणा ले गया था। हरियाणा में आरोपी ने नाबालिग के साथ अलग अलग जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह दबीश भी दी। वहीं पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी अशोक कुमार अपने गांव देलसर आ रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैScreenshot_20220614-073023_Chrome.jpg

Sort:  

good job