Delhi Weather: दिल्ली में कल से अगले 4-5 दिन बारिश,

in #delhi2 years ago

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: राजधानी में अब मॉनसून के सक्रिय होने की उम्मीद जगी है। 20 से 23 जुलाई तक राजधानी में बारिश की उम्मीद है। इस दौरान मॉनसून ट्रफ राजधानी के करीब रहेगी। इसकी वजह से तापमान भी कम होंगे और मौसम खुशनुमा रहेगा।
वहीं सोमवार को मौसम लगभग शुष्क रहा। तेज धूप और उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं लोदी रोड में बूंदाबांदी, जाफरपुर में एक एमएम और मयूर विहार में 0.5 एमएम बारिश हुई। अन्य इलाके शुष्क बने रहे। हवा में नमी का स्तर 66 से 89 प्रतिशत तक बना रहा।

पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। एक दो जगहों पर हल्की बारिश रहेगी। इस दौरान तापमान में कमी जरूर आएगी। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के करीब रह सकता है। मंगलवार के बाद बुधवार से तापमान में बड़ी गिरावट आ सकती है। 20 से 23 जुलाई तक तापमान 31 से 33 डिग्री के आसपास दर्ज होंगे। वहीं 24 से एक बार फिर गर्मी बढ़ने की संभावना है। तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकते हैं।
1 से 17 जुलाई तक राजधानी में 16 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस दौरान 136.7 एमएम बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश 163.1 एमएम है। स्काईमेट के अनुसार एक जुलाई को 117 और 17 जुलाई को 30 एमएम बारिश हुई है। जुलाई में अब तक ज्यादातर दिन मौसम उमस भरा और गर्म रहा है। बीच बीच में बौछारें जरूर पड़ी हैं। अब मॉनसून ट्रफ गंगा के मैदानी क्षेत्रों की तरफ बढ़ेगी और दिल्ली सहित उत्तर भारत में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। 20 जुलाई से दिल्ली सहित उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। अगले 4 से 5 दिनों तक यह जारी रह सकती हैं। अगले एक हफ्ते के दौरान दिल्ली जुलाई का औसत बारिश का आंकड़ा पूरा कर सकता है। इस बारिश से दिल्ली को उमस भरी गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी।navbharat-times (6).jpg