0Live: सोनिया गांधी से ED की पूछताछ जारी

in #s2 years ago

सोनिया गांधी से ED की पूछताछ जारी, हिरासत में लिए गए गहलोत, थरूर और नेशनल हेराल्ड(National Herald) अखबार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय(ED) आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी। सोनिया सुबह 11 बजे तक ईडी दफ्तर पहुंचेंगी। वहीं इस पूछताछ का विरोध करने के लिए आज कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन भी करेगी। सोनिया गांधी से पूछताछ से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ... असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
असम में सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी जांच के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प जैसी स्थिति पैदा हो गई।ष

दुनिया

नौकरी

Hindi News › Live › India News › National Herald Case Sonia Gandhi ED Interrogation Live Updates, Congress Protest On Country Level
LIVE Live: सोनिया गांधी से ED की पूछताछ जारी, हिरासत में लिए गए गहलोत, थरूर और पायलट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 21 Jul 2022 01:57 PM IST

National Herald Case Sonia Gandhi ED Interrogation Live Updates, Congress Protest on Country Level
सोनिया से ईडी की पूछताछ - फोटो : Social media
विज्ञापन

खास बातें
नेशनल हेराल्ड(National Herald) अखबार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय(ED) आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी। सोनिया सुबह 11 बजे तक ईडी दफ्तर पहुंचेंगी। वहीं इस पूछताछ का विरोध करने के लिए आज कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन भी करेगी। सोनिया गांधी से पूछताछ से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन

लाइव अपडेट
01:20 PM, 21-JUL-2022
असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
असम में सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी जांच के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प जैसी स्थिति पैदा हो गई।

01:15 PM, 21-JUL-2022
कई बड़े नेता हिरासत में
सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध करने वाले कई बड़े नेता हिरासत में लिए गए हैं। इनमें अशोक गहलोत, शशि थरूर और सचिन पायलट का नाम शामिल है।
12:48 PM, 21-JUL-2022
लोकतंत्र को कुचला जा रहा है: सचिन पायलट
सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध करने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि देश में एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। लोकतंत्र में विरोध करना हमारा अधिकार है, लेकिन इसे कुचला भी जा रहा है।
12:39 PM, 21-JUL-2022
केंद्र सरकार दिखाना चाहती है कि वह कितना पावरफुल है: खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 65 साल से ऊपर के जितने भी वरिष्ठ नागरिक होते हैं उनके घर पर जाकर पूछताछ करते हैं, लेकिन यहां पर तो सब चीजें वे तोड़ रहे हैं। वे दिखाना चाहते हैं कि वे कितने पावरफुल हैं। उन्होंने कहा कि हम हर मुद्दा उठाएंगे। अब तो हम मंहगाई का मुद्दा उठाए तो उसके लिए भी वे चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं। ED-CBI का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है उसके लिए भी वे तैयार नहीं हैं। सोनिया के साथ डॉक्टरों की टीम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ED अधिकारियों ने बताया है कि अगर पूछताछ के दौरान सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ती है तो उन्हें वापस जाने दिया जाएगा। सोनिया के साथ प्रियंका गांधी और डॉक्टरों की टीम मौजूद हैं।
12:14 PM, 21-JUL-2022
पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचीं सोनिया गांधी
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में पेश होने के लिए ED कार्यालय पहुंची।पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचीं सोनिया गांधी
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में पेश होने के लिए ED कार्यालय पहुंची।हम ना दबेगें ना झुकेंगे केवल आगे बढ़ेगें: सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पिठ्ठू ED, डरपोक CBI और IT ही अब मोदी सरकार का चाल, चेहरा और चरित्र बन गए हैं। प्रतिशोध की राजनीति में धधकते हुए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार ना कांग्रेस को ना प्रजातंत्र को डरा पाई है ना डरा पाएगी। हम ना दबेगें ना झुकेंगे केवल आगे बढ़ेगें। प्रजातंत्र के प्रहरी नेशनल हेराल्ड स्वतंत्रता संग्राम का चिन्ह है। ये सच की लड़ाई है ये जीतेगी।
11:56 AM, 21-JUL-2022
ईडी दफ्तर के लिए रवाना हुईं सोनिया
नेशनल हेराल्ड मामले में पेश होने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने आवास से ईडी कार्यालय के लिए रवाना हो गई हैं। साथ में प्रियंका और राहुल भी मौजूद हैं।अन्याय चल रहा है: थरूर
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से ED की पूछताछ पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि ये अन्याय चल रहा है और अन्याय की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

11:42 AM, 21-JUL-2022
हम सोनिया जी के लिए हमेशा खड़े रहेंगे: सलमान खुर्शीद
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि ईडी की झूठी पूछताछ से आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता इससे रुष्ट है। भाजपा मोदी जी को कितना बचाते हैं जब वे मोदी जी के लिए ये कर सकते हैं तो हम सोनिया गांधी के लिए नहीं कर सकते हैं। मोदी जी अभी 8-10 साल से देश में दिखे हैं, सोनिया गांधी का परिवार कबसे इस देश की सेवा करते आ रहा है।

11:40 AM, 21-JUL-2022
अगर गांधी परिवार बेदाग है तो अब बेहाल क्यों?: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर गांधी परिवार बेदाग है तो अब बेहाल क्यों? अगर गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार नहीं किया तो हंगामा क्यों? आखिरकार भारत के नागरिकों से अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो उससे पुछताछ करना एजेंसियों का काम है। तो क्या गांधी परिवार के लिए कानून अलग से बनेगा? अगर कांग्रेस के पास छिपाने के लिए कुछ ना हो तो हंगामा करने की जरूरत नहीं है। ये तिलमिलाहट क्यों है, घबराहट क्यों है, छटपटाहट क्यों है? ये कहीं ना कहीं दिखाता है कि दाल में कुछ काला है या तो पूरी दाल ही काली है।
11:10 AM, 21-JUL-2022
सोनिया वही महिला जिन्होंने अपनी सास और पति को खोया: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी वह महिला है जिनकी सास और पति देश के लिए शहीद हो गए। सरकार को इतनी शर्म नहीं आती है कि आप किसके साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। ED वाले उनके घर जाकर बयान ले सकते थे, कई बार ऐसा किया गया है कि ED घर जाकर बयान लेती है। गहलोत ने आगे कहा कि सोनिया गांधी जी को जैसे बुलाया गया वो बेहतर हो सकता था। हम जानते हैं और मानते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है। इनके शासन में कानून सबके लिए समान नहीं है। लेकिन जो भाजपा में है उसके लिए कानून बदल जाता है। इन्होनें देश में दो कानून बनाया है विपक्ष के लिए अलग और पक्ष के लिए अलग।
अन्याय चल रहा है: थरूर

11:03 AM, 21-JUL-2022
हमारी तैयारी पूरी: दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने कहा है कि आज ED ने सोनिया जी को समन किया है जिसे लेकर कुछ विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिली है, हमने इसके मद्देनज़र सारी तैयारी की हुई है, रैफ, लोकल पुलिस और अन्य पुलिस बल की तैनाती की गई है। हमारी अपील है कि नियमों का उल्लंघन न करें और पुलिस के साथ सहयोग करें।
10:50 AM, 21-JUL-2022
भारत माता की जय के साथ कांग्रेसजन करे प्रदर्शन: हरीश रावत
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा है कि आज पूरे देश भर में कांग्रेसजन सड़कों पर उतर कर लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ लोकतंत्र और भारतीय गणतंत्र के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे, आवाज उठाएंगे। भारत माता की जय के साथ कांग्रेसजन आज ऐसी ताकतों के विरोध में आवाज उठाएंगे जो लोकतंत्र को कुचल देना चाहती हैं, जो विपक्ष की आवाज को बंद कर देना चाहती हैं, जो हमारी संवैधानिक लोकतंत्र के खिलाफ हैं एक जबरदस्त सिंहनाद करेंगे। लोकतंत्र जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद Screenshot_2022-07-21-14-23-22-44_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12~2.jpg