विद्यार्थियों को राज्य संरक्षित स्मारक कबीर की समाधि एवं मजार का शैक्षणिक भ्रमण

संतकबीरनगर
क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा विश्व विरासत सप्ताह (19-25 नवंबर 2022) के अवसर पर मगहर में मंगलवार 22.11.22 सेंट जेवियर्स एकेडमी के विद्यार्थियों को राज्य संरक्षित स्मारक संत कबीर की समाधि एवं मजार का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। क्षेत्रीय पुरातत्त्व अधिकारी डॉ0 कृष्ण मोहन दुबे ने विद्यार्थियों को स्मारक के ऐतिहासिक तथा पुरातात्त्विक महत्त्व के विषय में बताया। डॉ0 दुबे ने बताया कि कबीर हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतिमूर्ति तो हैं ही साथ ही साथ वे प्रत्येक प्रकार के आडंबर के विरोधी भी हैं। हम उन्हे एक ही साथ हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों में व्याप्त कुरीतियों का विरोध करते हुए पाते हैं। डॉ0 दुबे ने बताया की विश्व धरोहर सप्ताह मानने का उद्देश आम लोगों को धरोहरों के प्रति जागरूक करना है। ज्ञातव्य है की आय दिन प्राचीन धरोहरों पर अतिक्रमण का खतरा रहता है। लोगों की सामान्य मानसिकता यह है की सरकारी संपत्ति का किसी भी तरह व्यक्तिगत उपयोग में लाया जाए और इस लालच में लोगों द्वारा सरकारी संपत्ति का अतिक्रमण एवं दुरुपयोग होता है। जब आम जन अपनी धरोहर के प्रति जागरूक होंगे इसके महत्व को जानेंगे तब वे स्वतः ही इसके संरक्षण में सहयोग करेंगे और स्मारकों के संरक्षण के लिए आम जन का सहयोग टिकट आवश्यक हैं। क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर में विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों पर व्याख्यान, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा स्मारक भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पुरातत्त्व अधिकारी, डॉ0 कृष्ण मोहन दुबे के अलावा सेंट जेवियर्स एकेडमी, मगहर की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी राय, शिक्षिका वृंद पूजा त्रिपाठी, मंजू गुप्ता, वंदना पांडे, तथा पुरातत्त्व विभाग के कनिष्ठ कार्यालय सहायक मनोज कुमार रावत, विजय प्रताप त्रिपाठी, ओम प्रकाश चौधरी तथा दुर्गेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
IMG_20221122_154618.jpg