आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के डिफाल्टर पर अधिकारियों को सुधार लाने का निर्देश

संतकबीरनगर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों के सापेक्ष प्राप्त, निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी।
अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निरस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी ने आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतों के डिफाल्टर होने व निस्तारित शिकायतों की खराब गुणवत्ता पाये जाने पर कुछ विभागीय अधिकारियों को इसमें सुधार लाने की कड़ी IMG-20220714-WA0029_1.jpgचेतावनी दिया, कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिये कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायतें पुनः वापस आ जायं। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष भी अवश्य सुना जाए और सदंर्भो के निस्तारण का परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। क्योकि शिकायतकर्ता की संतृष्टि ही संदर्भो का निस्तारण का मूल लक्ष्य है।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सम्बन्धित शिकायत की जांच हेतु अधिकारी मौके पर जाने से पूर्व शिकायत से सम्बन्धित सभी पक्षों को अवश्य अवगत करावें और यह सुनिश्चित करें कि निस्तारण से उभयपक्ष संतुष्ट हों। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रुप से आई.जी.आर.एस. पोर्टल को देखें तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुये अनिवार्य रूप पर से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह, उप जिलाधिकारी धनघटा रवीन्द्र कुमार, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, जिला पंचायतराज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, ई0ओ0 नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्य, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।