अपग्रेड कर मिडिल स्कूल को बनाया गया हाई स्कूल, नहीं हुई एक भी शिक्षक की नियुक्ति

in #aurangabad2 years ago

IMG-20220924-WA0028.jpg

औरंगाबाद- जिले के कुटुंबा प्रखण्ड के जीव बिगहा गांव में मिडिल स्कूल में ही अपग्रेड किए गए हाई स्कूल चलाया जा रहा है। यही नहीं वहां एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है। इस कारण से मिडिल स्कूल के शिक्षक ही हाई स्कूल का कार्यभार संभाल रहे हैं। इस कारण दोनों विद्यालय प्रभावित हो रहे हैं।

औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखण्ड का मध्य विद्यालय जीवा बिगहा यूं तो हमेशा से ही छात्रों से भरा रहता है। जंगली और नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण शिक्षक इधर आने से कतराते थे। लेकिन अब वैसी बात नहीं है। यहां की प्रधानाध्यापक एक महिला हैं। छात्रों की उपस्थिति भी पर्याप्त बनी रहती है।
अगर इस मध्य विद्यालय की बात की जाए तो यहां विद्यालय भवन से लेकर खेल का मैदान और शिक्षकों की संख्या भी पर्याप्त है। शौचालय भी है।
लेकिन 2019 में अपग्रेडेशन के बाद बनाये गए उच्च विद्यालय का भवन भी जर्जर है, शौचालय भी नहीं है। यही नहीं अभी तक एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है।
इस सम्बंध में प्रधानाध्यापिका सबरीन परवीन बताती हैं कि उन्होंने इस सम्बंध में विभाग को लिखित सूचना दे दी है लेकिन अभी तक कोई भी व्यवस्था नहीं हो सकी है।

विद्यालय में पंखे चल रहे थे लेकिन नहीं थे बेंच और डेस्क

मध्य विद्यालय जीवा बिगहा में बिजली की व्यवस्था तो है। कक्षा में पंखे तो चल रहे थे लेकिन बैठने के लिए दरी का उपयोग किया जा रहा था। बेंच और डेस्क का अभाव देखा गया। इस सम्बंध में प्रधानाध्यापिका सबरीन परवीन ने बताया कि बेंच और डेस्क की मांग विभाग से की गई है।
IMG-20220924-WA0026.jpg

छात्रों की कुल संख्या 737 छात्र हैं।
जीवा बिगहा मध्य विद्यालय में जहां छात्र 457 हैं वहीं उच्च विद्यालय में 280 छात्र हैं।

विद्यालय में मध्यान भोजन के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली

जब ईटीवी भारत की टीम विद्यालय पहुंची तो बच्चों को मध्यान भोजन के बाद केले का वितरण किया जा रहा था। केले का वितरण लाइन लगाकर किया जा रहा था। इस संबंध में छात्रों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में मध्यान्ह भोजन मिलता है। इसके अलावा पुस्तक और ड्रेस के बारे में भी छात्रों ने बताया कि उन्हें पुस्तक और ड्रेस भी विद्यालय द्वारा ही उपलब्ध कराए गए हैं।

वहीं अपराह्न में खेल शिक्षक बच्चों को खेल खेलाते नज़र आए।
जीवा बिगहा के मध्य विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक से इस संबंध में चर्चा की गई तो अभिभावकों ने विद्यालय की कार्यप्रणाली पर संतोष प्रकट किया। बताया कि सरकार द्वारा लागू सभी योजनाओं का लाभ छात्रों को दिया जाता है। उन्हें शिक्षकों से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है। हालांकि उन्होंने हाई स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।

Sort:  

इस विद्यालय में सरकार की शिक्षक नियुक्ति की अति आवश्यकता है