अनियंत्रित ऑटो पलटा, एक की मौत, तीन घायल

in #uncontrolled2 years ago

007.jpg

  • घायलों का निवास अस्पताल में चल रहा उपचार

मंडला. जिले में लगातार सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। हो रहे सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। जिसके कारण जिले का विकासखंड निवास एक्सीडेंटल जोन बनता जा रहा है। यहां निवास क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। इन हादसों के कारणों का संबंधित विभाग पता नहीं लगा पा रही है। जिससे इन हादसों को रोका जा सके।

जानकारी के अनुसार निवास थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम खापा में ग्राम मलहरी के सकरहा टोला निवासी ग्राम खापा दसगात्र के कार्यक्रम में गए हुए थे। यहां दशगात्र से सोमवार को आटो में करीब एक दर्जन लोग सवार होकर अपने घर वापिस हो रहे थे। इसी दौरान अचानक ग्राम खापा में आटो अनियंत्रित हो गया और ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

008.jpg

बता दे कि अंनियत्रित ऑटो पलटने से विरन सिंह पिता चेतू 52 वर्ष की मौत हो गई। वहीं तीन सवार घायल हो गए। घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस और 100 डायल को दी गई। जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को निवास अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायलों का उपचार चल रहा है। इस घटना की जानकारी निवास पुलिस को दी गई।

Niwas (1).jpg

अनियंत्रित ऑटो के पलटने में हुए घायलों में धमरी बाई पति गनेशा 50 वर्ष निवासी सकरहा टोला, सुंदर पिता सोम सिंह 55 वर्ष, लंबू सिंह पिता तित्ररा 60 वर्ष घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी हैं। ऑटो में सवार बाकी किसी को चोट नही आई हैं। घटना के बाद चालक फरार हैं। घटना की जांच में निवास पुलिस कर रही है।