चल रही सर्द हवाएं, पारा लुढ़का

in #cold2 years ago

Thand (2).jpg

  • न्यूनतम तापमान पहुंचा 8.7 डिग्री, गरम कपड़ों में दिखने लगे लोग
  • गुनगुनी धूप का आंनद ले रहे स्कूली बच्चे

मंडला. जिले में हवाओं का रुख बदला है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आई है, जिसके कारण ठिठुरन बढ़ गई है। दिनभर शीत लहर चलने लगी है। सुबह और शाम के वक्त मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। दोपहर को ठंडी हवाओं ने लोगों को गरम कपड़े पहनने मजबूर कर दिया। अब रोजाना तापमान में कमी आ रही है। हवाओं के बदले रुख ने ठंडक बढ़ा दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में और कमी आएगी। दिसंबर की शुरुआत से ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। इसके कारण विगत दिवस हल्के बादल आसमान पर नजर आ रहे थे, और पश्चिमी मंद हवाएं चली। पश्चिमी विक्षोभ का असर हटते ही हवांए भी बदल गई। अब उत्तर से हवाएं चलने लगी है। उत्तर से आने वाली हवाएं शुष्क व ठंडी होती है। जिससे तापमान में गिरावट का दौर शुरु हो गया है। ठंडी हवाओं से सर्दी बढऩे लगी है।

बता दे कि पिछले एक सप्ताह से अधिकतम व न्यूनतम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट के साथ सर्दी के तेवर भी बदले हुए नजर आने लगे थे, तापमान में उतार चढ़ाव से मौसम के मिजाज बदल रहा था, जिससे लोगों में असमंस्य था कि इस बार ठंड अपने पूरे शबाव पर कब आएगी। लेकिन विगत दिवस तापमान में बढ़ोत्तरी के बाद 8 और 9 दिसंबर को इस वर्ष जिले का सबसे न्यूनतम तापमान 7.8 और 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। शहर में शनिवार को दिन भर मौसम साफ रहा। मौसम का रुख लगातार बदल रहा है और ठंड अपना असर दिखाने लगी है। जिले में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं के चलते तापमान में गिरावट हुई है। साथ ही कोहरा कम होने से भी ठंड बढ़ रही है।

  • गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे बच्चे :
    जानकारी अनुसार जिले में अभी सबसे अधिक ठंड है। जहां तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में आ रही गिरावट के मद्देनजर जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाली प्राथमिक व माध्यमिक शालायें के बच्चें गुनगुन धूप में पढ़ाई करते हुए नजर आए। ठिठुरन भरी ठंड के कारण कक्षाओं में बच्चे बैठ नहीं पाए। तापमान में कमी होने के कारण ठंड ने बच्चों को कक्षा से बाहर आने मजबूर कर दिया। जिसके बाद बच्चें, शिक्षक स्कूल के बाहार खुले मैदान में आकर गुनगुनी धूप में पढ़ाई का आनंद लिया।

Thand (1).jpg

  • लुढ़क रहा पारा :
    अब ठिठुरन अब बढऩे लगी है और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। यही कारण है कि जिले के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास और कुछ क्षेत्रों में इससे नीचे जा पहुंचा है। ठंडी हवाओं के चलते मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। शनिवार को जिले का मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। लेकिन रातों की ठिठुरन और बढ़ गई है। देर शाम से लेकर तड़के सुबह तक सर्द हवाएं चलने के साथ कोहरा भी छाने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी की अपेक्षा ज्यादा ठंड है। यहां रबी फसल में हो रही सिंचाई और वनांचल क्षेत्र में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इससे रात में सर्दी ने भी जोर पकड़ा। सर्दी के चलते आमजन की दिनचर्या में बदलाव आया है। अभिभावक भी सर्दी से बचाव के लिए अपने बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर स्कूल भेज रहे हैं।

  • शीत लहर का असर :
    सुबह व शाम के समय मौसम में तेज ठंड और धुंध छाने लगा है। सुबह के समय स्कूली बच्चे गर्म लबादों में लिपटे नजर आते है और कुछ लोगों ने जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से बचने के जतन करते नजर आते है। सर्दी के कारण लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव आ गया है। लोग देर सुबह तक बिस्तरों में दुबके रहते हैं और अपने रोजमर्रा के कार्य भी धूप खिलने के बाद ही कर रहे हैं। दोपहर को धूप खिलने के बाद स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों ने सर्दी से राहत महसूस की। मैदानी क्षेत्रों में भी शीतलहर का असर देखा गया।

  • गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग :
    ठंड का असर लोगों के पहनावे पर पडऩे लगा है। पहले जो लोग गर्म कपड़े पहनने से बच रहे थे, उन्हें भी अब स्वेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। बच्चों को उनके माता-पिता इस गुलाबी ठंड में ही स्वेटर, मफलर और दस्ताने भी पहनाकर स्कूल भेज रहे है। सुबह-सुबह लोग धूप सेंकते और शाम ढलते ही अलावा के आगे बैठे नजर आने लगे हैं। इधर सर्दी रानी की दस्तक के साथ ही गर्म कपड़ों का बाजार भी जोर पकडऩे लगा है।

दिन न्यूनतम अधिकतम
01 दिसंबर 10.6 29.0
02 दिसंबर 10.8 29.8
03 दिसंबर 12.3 30.0
04 दिसंबर 11.5 28.6
05 दिसंबर 10.6 29.4
06 दिसंबर 11.8 28.1
07 दिसंबर 10.5 27.0
08 दिसंबर 7.8 26.4
09 दिसंबर 7.7 28.6
10 दिसंबर 8.7 30.06