ये हैं दुनियाभर के 5 सबसे खतरनाक त्योहार, जिसमें लोगों की मौत को किया जाता है धूमधाम से सेलिब्रेट
मृत्यु एक दुखद घटना है। हम सभी इससे सामना करने से बचते हैं। लेकिन कई संस्कतियां खुलकर इसका सामना करती हैं। इतना ही नहीं, दुनियाभर में कई जगहों पर मरे हुए लोगों का त्योहार भी मनाया जाता है।
इंसानों का मौत के साथ बहुत गहरा और पेचिदा रिश्ता है। सभी जानते हैं कि एक न एक दिन हम सभी को दुनिया छोड़कर जाना है, फिर भी किसी अपने के जाने का दुख जीवन भर मनाते हैं। भारतीय संस्कृति में किसी की मौत हो जाने पर मातम मनाया जाता है। लेकिन दुनियाभर में कई ऐसी जगह हैं, जहां मौत का मातम नहीं बल्कि उत्सव मनाया जाता है। इतना ही नहीं, इन जगहों पर तो मौत को बकायदा सेलिब्रेट भी किया जाता है।
सुनकर आपका दिमाग जरूर घूम गया होगा, लेकिन यह सच है कि दुनियाभर में मरने वालों का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनता है। यह बिल्कुल किसी बड़े समारोह की तरह होता है। मृतकों का त्योहार मनाने वाले जरूरी नहीं कि मौत का सामना करें। दरअसल, वे उन मरे हुए लोगों का सम्मान करते हैं, जो गुजर चुके हैं। तो आइए जानते हैं, दुनियाभर में मौत का जश्न मनाने वाले त्योहारों के बारे में।