आगरा मेट्रो ने हर्षोल्लास से मनाया 76वां स्वतंत्रता दिवस

in #agra2 years ago

आगरा मेट्रो ने हर्षोल्लास से मनाया 76वां स्वतंत्रता दिवस

  • शहर को विश्वस्तरीय मेट्रो सेवा प्रदान करने का लिया संकल्प

IMG-20220816-WA0023.jpg

Reporter :mamta garg

आगरा। ताजनगरी में आगरा मेट्रो रेल परियोजना के अधिकारियों व कर्मचारियों ने देशभक्ति की भावना और उत्साह के साथ 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर आगरा मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

इस दौरान आगरा मेट्रो परियोजना के सभी अधिकारियों ने राष्ट्रगान के बाद अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही आगरा मेट्रो टीम ने शहर को निर्धारित समय पर विश्वस्तरीय मेट्रो सेवा प्रदान करने का संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक शसुशील कुमार ने लखनऊ स्थित यूपी मेट्रो मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत तेजी से विकसित होता हुआ देश है। आज भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हमें अगले 25 सालों की उन्नति की नींव रखनी है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल की स्थापना शहर को बेहतर, तेज, सुरक्षित एवं आरामदायक ट्रांसपोर्ट सिस्टम देने के रूप में हुई थी। हम अपने लक्ष्य को हासिल करते हुए नए-नए कीर्तिमान भी स्थापित करते गए हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की आगरा टीम द्वारा तेज गति के साथ आगरा मेट्रो का निर्माण किया जा रहा है। लखनऊ एवं कानपुर में निर्धारित समय से पहले शहरवासियों को मेट्रो की सौगात देने के बाद अब आगरा शहर को विश्वस्तरीय मेट्रो सेवा प्रदान करने के लिए यूपीएमआरसी की टीम संकल्पित है। सुशील कुमार ने कहा कि निर्धारित समय में आगरावासी मेट्रो सेवा का लाभ उठाएंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा 11-17 अगस्त, 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर यूपी मेट्रो द्वारा लखनऊ, कानपुर एवं आगरा में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगरा मेट्रो परियोजना निदेशक कार्यालय में मेट्रो अधिकारियों द्वारा देशभक्ति से जुड़े गीत गाए एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Sort:  

Gd job mam 👍👍