200 KM की दूरी तय कर ब्लास्ट देखने पहुंचा पांच साल का अकरम, पर रह गया ये मलाल

in #ayodhya2 years ago

टावर विस्फोट लगाकर ध्वस्त कर दिए गए हैं। 32 और 29 मंजिला दोनों इमारतें पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गईं। टावर में जैसे ही ब्लास्ट शुरू हुए, धूल का गुबार उठना शुरू हो गया। कई किलोमीटर दूर तक लोगों ने इस धूल के गुबार को देखा। आस-पास की 50 से ज्यादा इमारतें पूरी तरह से धूल से पट गईं।

इस बीच एक बच्चे की जिद की कहानी आई है जो काफी चर्चा में है। यह बच्चा आगरा का रहने वाला है। कुछ दिन पहले उसने फेसबुक पर ट्विन टावर से जुड़ा एक वीडियो देखा था। इसके बाद 28 अगस्त आते ही वो परिवार से जिद करने लगा कि उसे ट्विन टावर गिरते हुए देखने हैं।twin-tower-demolition_1661684868.jpeg