अलीगढ़ डीएम ने कलक्ट्रेट में फरियादियों की समस्याओं को सुना,
अलीगढ़ डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने आज कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन में सुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी जनता दर्शन में आये फरियादियो की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
इसके साथ ही जनता दर्शन के दौरान डीएम अलीगढ़ ने सीमा पत्नी महेंद्र सिंह की राशन कार्ड की समस्या का चंद मिनटों में कराया समाधान। सीमा ने डीएम अलीगढ़ का किया धन्यवाद।